Breaking News

महिला शिष्या से दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान

गांधीनगर की अदालत ने महिला शिष्या से दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया आसाराम के खिलाफ आज गांधीनगर एडिशन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने फैसला सुनाया है। वहीं दूसरे आरोपी को निर्दोष ठहराया गया है। अब आसाराम की सजा का ऐलान कल (31 जनवरी) किया जाएगा। आसाराम को आज वर्चुअली कोर्ट में पेश किया गया था।

2013 में सूरत की दो बहनों से रेप (Rape) के मामले में गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराया है। कुल 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें सबूत के अभाव में आसाराम को छोड़कर 6 आरोपियों को बरी कर दिया गया।