Breaking News

महाराष्ट्र में फूटा कोरोना बम एक दिन में मिले 43 हजार मरीज, पुणे में सात दिनों के लिए दुकानें, माल, होटल धार्मिक स्थल बंद

महाराष्ट्र में कोरोना बम एक बार फिर फूटा है, बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 43,183 नए मरीज संक्रमित हुए हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या ढाई लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं प्रदेश के चार सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित जिलों में पुणे में 8011 मरीज मिले हैं। जिसके बाद पुणे कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या साढ़े 64 हजार से ज्यादा हो गई है।

पुणे प्रशासन ने शहर की सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग काम्पलेक्स, सिनेमाघर, धार्मिक स्थल बंद रखने की घोषणा की है। शनिवार से अगले सात दिनों में शादी और अंतिम संस्कार के अलावा सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर बैन लगा दिया गया है। पुणे प्रशासन ने अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादियों में 50 लोगों के शामिल होने की परमीशन दी है। शहर के सभी बार, रेस्टोरेंट, होटल बंद कर दिए गए हैं, केवल होम डिलीवरी की जा सकती है।

पुणे की सार्वजनिक बस सेवा PMPML भी अगले सात दिन स्थिगित रहेगी। 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक होगा। स्थिति में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना की स्थिति की विचार के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 54,809, ठाणे में 42151 और नासिक में 36,292 मरीज हैं।