Breaking News

मशहूर फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन, सितारों से लेकर फैंस तक दे रहे श्रद्धांजलि

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर निर्देशक के फैंस तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन का कारण क्या है, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Kannada film director Vijay Reddy passes away

विजय रेड्डी के करियर की बात करें तो उन्होंने 50 से भी अधिक फिल्में की हैं, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। उन्होंने रंगमहल रहस्य से डेब्यू किया था। उनके करियर में एक अहम मोड़ साल 1973 में आया, जब उन्होंने गांधार गुड़ी फिल्म को डायरेक्ट किया था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित हुई थी।