Breaking News

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की प्यार भरी तस्वीर, देखते ही करीना ने कर डाली ये डिमांड

अपने प्यार को दुनिया के सामने खुलेआम स्वीकार करने के बाद अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और बताया कि वो उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखती हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के साथ कोजी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका और अर्जुन काउच पर बैठे हुए हैं। मलाइका हाथ में गिलास पकड़े हुए हैं और अर्जुन कपूर को किस कर रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘इस दिन और आने वाले सभी दिनों में बस यही चाहता हूं कि तुम हमेशा मुस्कुराती रहो। उम्मीद करता हूं आना वाला साल तुम्हारे लिए मुस्कुराहट से भरा हो।’

अर्जुन कपूर ने अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा को दी सबसे रोमांटिक बर्थडे विश,  शेयर की ये जबदरस्‍त फोटो | Arjun Kapoor gave Malaika Arora the most  romantic birthday wish ...

अर्जुन और मलाइका ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इन दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहा है। इन दोनों ही इस तस्वीर पर कई सितारे कमेंट कर रहे हैं और मलाइका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा से पहले उनकी ननद अर्पिता को डेट कर  चुके हैं अर्जुन कपूर, श्रीदेवी संग नहीं थे अच्छे रिश्ते - Hindi News, हिंदी  न्यूज़ ...

इस बीच करीना कपूर ने भी अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर कमेंट किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। करीना कपूर ने कमेंट किया- ‘मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन जी।’ वहीं मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘साफ दिख रहा है कि इस तस्वीर में मैं तुम्हें मुस्कुराने की वजह दे रही हूं।’

malaika-arora-says-her-ideal-man-must-be-outrageously-flirtatious

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन रिलेशनशिप में हैं और इस बात का खुलासा दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके काफी वक्त पहले किया था। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही कभी एयरपोर्ट तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर भी दिखाई देते रहते हैं।