Breaking News

मकर संक्रांति पर अपने राशि अनुसार करें दान…आपको होगा धन लाभ

इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी दिन गुरुवार को है। इस दिन स्नान के साथ दान तथा सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। सूर्य देव के मकर राशि में आने से वे दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, इसका राशियों पर भी शुभ तथा अशुभ प्रभाव पड़ता है। हालांकि अपनी राशि के अनुसार, दान करने से कई गुणा अधिक लाभ होता है और पुण्य प्राप्त होता है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक अनीष व्यास ने बताया कि इस दिन तिल व गुड़ के बने व्यंजन, खिचड़ी, ऊनी वस्त्र आदि का दान करने का विधान है। इस दिन किए गए दान-पुण्य से कई गुणा अधिक फल मिलता है। राशि के अनुसार दान करने से इसका फल कई गुणा अधिक हो जाता है। आइए जानते हैं कि राशि अनुसार क्या दान करें।

मेष राशि इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज के दिन चावल, खिचड़ी, चांदी की वस्तुएं तथा घी का दान करना चाहिए। इससे कई गुणा अधिक पुण्य मिलता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को हरे और पीले वस्त्र, हरी सब्जी तथा मूंग का दान करना उत्तम रहता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सफेद वस्त्र, तंदुल और सफेद ऊन का दान करना श्रेष्ठ होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को आज के अवसर पर स्नान के बाद गेहूं, गुड़, ताम्र पात्र और लाल कपड़े का दान उचित व्यक्ति को करना चाहिए।

कन्या राशि

मकर संक्रांति के दिन कन्या राशि वालों को गो अर्क, फल, खड़ाऊ और हरी घास का दान करना चाहिए। इससे उनको कई गुणा अधिक पुण्य प्राप्त होता है।

तुला राशि

तुला रा​शि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सूर्य उपासना के बाद सप्तधान एवं इत्र का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि वालों को स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। फिर गेहूं, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें।

धनु राशि आज के दिन धन राशि वालों को शक्कर, हल्दी, स्वर्ण और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। यह उत्तम फल देने वाला होता है।

मकर राशि मकर राशि वाले जातकों को संक्रांति के दिन काली चीजों का दान करना चाहिए। जैसे काला कंबल और काले तिल का दान करना अच्छा होता है।

कुंभ राशि मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि वालों को गाय का घी तथा काले वस्त्र का दान करना चाहिए। यह कई गुणा फल देने वाला होता है।

मीन राशि मीन राशि वालों को इस दिन चने की दाल, धर्म ग्रंथ तथा पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। य​ह उनके लिए कल्याणकारी होता है।