Breaking News

मकर संक्रांति के बाद अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, सावधान रहे ये राशियाँ

हाल में देश में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया | इस दिन सूर्यदेव ने धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश किया था | ऐसे में अब देवगुरु बृहस्पति पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को यानी 17 जनवरी को अस्त हो रहे है | इसके बाद वे माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को अर्थात 13 फरवरी 2021 को उदय होंगे | बता दे देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने के चलते विवाह योग नहीं बन सकेंगे | इतना ही नहीं बृहस्पति की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा | ऐसे में आज हम आपको राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताने जा रहे है |
मेष
ये समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा | कामकाज में नयी चुनौतियाँ आएगी और आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा | किसी अनैतिक कार्य की वजह से समाज में मान सम्मान घटेगा, इससे बचे |
वृष
आमदनी में कमी आ सकती है | भाग्य के भरोसे कार्यो को छोड़ना आर्थिक नुकसान की वजह बनेगा | दाम्पत्य जीवन में नयी परेशानी खड़ी हो सकती है |
मिथुन
वाहन खरीदना की मंशा है, तो फ़िलहाल के लिए टाल दे | अनावश्यक खर्चो को रोकने की कोशिश करे, साथ ही कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचे |
कर्क
आपके खर्चे बढ़ने वाले है | अपने निजी रिश्तो का ख्याल रखना होगा, तल्खियां रिश्तो में दूरियां बढ़ा सकती है | इसीलिए आपको संभलकर रहने की जरूरत होगी |
सिंह
कामकाज में आपको नए अवसर मिलेंगे, कार्य को ध्यान दे करे और रिस्क लेने से बचे | कोई छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान अपनी सुरक्षा में कमी ना आने दे |
कन्या
कहीं से आने वाला पैसा अचानक रुक सकता है | आप अपनी सेहत पर ख़ास ध्यान दे और वाहन सावधानीपूर्वक चलाये | सफलता के लिए आपको धैर्य बरतना होगा |
तुला
कोई भी आर्थिक योजना बनाते समय दोबारा विचार अवश्य करे | किसी कार्य में रुकावट या अड़चन आ सकती है | सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है |
वृश्चिक
दाम्पत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती है | यदि किसी से साझेदारी है, तो कार्यो में पारदर्शिता अवश्य रखे | घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है |
धनु
कार्यक्षेत्र में शत्रुओ को हल्के में लेना बड़ी भूल साबित हो सकता है | सामाजिक जीवन में सावधान रहना होगा | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी और मेहनत की आवश्यकता है |
मकर
प्रेम प्रसंग में उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | आपके स्वाभाव में बदलाव आएगा | इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करे |
कुम्भ
बड़े निर्णयों या कार्यो में उलझन से बचने के लिए अपनों की सलाह ले | प्रॉपर्टी में सोच समझकर निवेश करे | खर्चो में वृद्धि हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में शंका को जगह ना दे |
मीन
इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय किसी बात को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकता है | आलस्य हावी होने की वजह से कार्यो में देरी होगी |