Breaking News

भारत ने चीन को दिया एक और तगड़ा झटका, अब इन 2 पॉपुलर ऐप को किया ब्लॉक

भारत और चीन के बीच इन दिनों तनाव चरम पर है। गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन ने सीमा पर जवानों की संख्या को बढ़ा दिया है हालांकि इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर चल रहा है लेकिन इसके बाद भी चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा। जिस वजह से भारत चीन पर डिजिटल स्ट्राइक के जरिए एक्शन ले रहा है। भारत ने इन दिनों चीन की कई ऐप्स को बैन किया है। जिससे चीन को करोड़ों का नुकसान हुआ है लेकिन अब भारत ने चीन की दो पॉपुलर ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। जिसके बाद चीन को तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल भारत ने चीन की वीबो ऐप और बायडू ऐप को ब्लॉक कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि चीनी ऐप वीबो को गूगल सर्च और बायडू को ट्विटर के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। वहीं, बैन के बाद इन दोनों ऐप्स को प्लो स्टोर से भी हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सरकार ने इन दोनों ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से भी हटाने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही देश के इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इन ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों उन्हीं 47 ऐप्स में शामिल हैं, जिन्हें सरकार ने 27 जुलाई को बैन किया था।

बता दें कि वीबो को 2009 में सीना कॉरपोरेशन ने लॉन्च किया था। इस एप्लीकेशन को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तेमाल करते थे लेकिन चीन और भारत के तनाव के बीच पीएम मोदी ने अपने इस अकाउंट को डिलीट कर दिया। वहीं, बायडू का Facemoji काफी ज्यादा पॉपुलर है लेकिन अब इस ऐप को भी बैन कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने चीन की 59 ऐप को ब्लॉक कर दिया है। वहीं, इसके बाद 49 चाइनीज ऐप को भी बैन किया गया था। ये 47 ऐप पहले बैन हो चुके 59 ऐप्स की क्लोनिंग कर रहे थे। जिसमें टिकटॉक, शेयर इट, बीगो शामिल थी।