Breaking News

भाजपा सहारनपुर नगर निगम चुनाव को लेकर गंभीर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो जनवरी को आएंगे सहारनपुर

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)।

स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर लोगों और राजनीतिक दलों में जबरदस्त असमंजस बना हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यीय लखनऊ बैंच द्वारा पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त कर दिए जाने से उत्पन्न स्थिति से अभी राज्य सरकार को निपटना है।

हालांकि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 31 जनवरी तक चुनाव कराने का आदेश दिया है। राज्य सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर भी चुनाव का भविष्य टिका हुआ है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियां जारी रखे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो जनवरी को सहारनपुर आ रहे हैं। दोनों नेता चुनाव रणनीति पर मंथन करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।