Breaking News

ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पहना कुछ ऐसा, देखकर शरमाने लगे रणबीर कपूर

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, मौनी रॉय शुक्रवार को हैदराबाद गए। पूरी स्टार कास्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए वहां पहुंची। वहां उन्हें फिर ज्वाइन किया नागार्जुन, एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर ने। नागार्जुन इस फिल्म का हिस्सा हैं। राजामौली साउथ में ब्रह्मास्त्र के डिस्ट्रिब्यूटर हैं। वहीं एनटीआर वहां स्पेशल गेस्ट थे। इस दौरान सभी ने मीडिया से बात की। हालांकि यहां जो सबसे ज्यादा अट्रैक्शन का प्वाइंट थीं वो थीं आलिया भट्ट। मम्मी बनने वालीं आलिया भट्ट ने इस दौरान पिंक कलर का सूट पहना था जिसके बैक पर लिखा है बेबी ऑन बोर्ड। आलिया अपने इस आउटफिट को खूब फ्लॉन्ट करती हैं।

इस दौरान करण यह भी कहते हैं कि आलिया 2 बेबी को डिलीवर करेंगी। एक 9 सितंबर को यानी की जो उनकी फिल्म है ब्रह्मास्त्र। दूसरा उनका बेबी जो थोड़े समय बाद आएगा। यह सुनने के बाद आलिया जो रणबीर के साथ होती हैं वह पीछे मुड़ती हैं और सबको अपनी बैक दिखाती हैं। इस दौरान रणबीर स्माइल भी करते हैं और थोड़ा शरमाते भी हैं। उनकी स्माइल और शरम आपको वीडियो में साफ दिखाई देगी।

वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए आलिया कहती हैं, ब्रह्मास्त्र के बारे में बात करते हुए मैं बहुत इमोशनल हो जाती हूं क्योंकि य 10 साल की जर्नी है। हमने आंखें खोलकर इसका सपना देखा है। अयान इस दौरान हमारी गाइडिंग लाइट रहे हैं। राजामौली सर हमारे हीरो हैं। उनके बिनना, सिनेमा अधूरा है, उनके बिना ब्रह्मास्त्र की जर्नी अधूरी है। तारक एक मेगास्टार हैं, आज उन्होंने प्रूव कर दिया है कि उनके पास मेगा दिल भी है ब्रह्मास्त्र को सपोर्ट करते हुए। अब तक मैं जितने भी लोगों से मिली हूं, तारक उनमे सबसे खास हैं।

 

बता दें कि ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। वहीं शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है। शाहरुख फिल्म में वानर अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं।

एस एस राजामौली फिल्म को 4 भाषा में प्रेजेंट कर रहे हैं। चिरंजीवी ने ब्रह्मास्त्र के तेलुगु ट्रेलर में अपनी आवाज दी है।