Breaking News

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने मजहब की दीवार तोड़ रचाई शादी, लेकिन निभाने में हो गयी फेल

बॉलीवुड(Bollywood) की कई सारी ऐसी सेलेब्स है, जिन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक फिल्में इस इंडस्ट्री को दी। लेकिन उनके एक शादी के फैसले ने सबकुछ बदल दिया। यहां तक की कुछ सेलेब्स ने तो जाति धर्म की दीवार तोड़ अपने मन की शादी भी कर लीं, लेकिन सफल ना रही। आज के इस आर्टिकल में हम उन एक्ट्रेसेज के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने लिए मुस्लिम दूल्हा चुन लिया औऱ शादी कर ली।

अमृता सिंह और सैफ अली खान (Amrita Singh and Saif Ali Khan)

saif ali amrita singh
दिल टूटने के बाद अमृता सिंह के घाव को सैफ अली खान ने भरा। फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी। अमृता हिंदू थी और सैफ अली खान मुस्लिम, फिर भी दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन ये शादी टिकी नहीं और दो बच्चों के जन्म के बाद अमृता और सैफ का तलाक हो गया। सैफ के साथ अमृता सिंह की शादी ज्यादा अच्छी नहीं रही।

हनी ईरानी और जावेद अख्तर (Honey Irani and Javed Akhtar)

बॉलीवुड एक्ट्रेस हनी ईरानी ने जावेद अख्तर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हुए। हनी ईऱानी को जब जावेद अख्तर ने तलाक दिया था, उस समय उनको हनी से दो बच्चे थे। हनी के बाद जावेद ने शबाना आजमी से शादी रचा ली। हनी की जावेद के संग शादीशुदा लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं रही।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (Malaika Arora and Arbaaz Khan)

malaika arora arbaaz khan
इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम भी आता है। उन्होंने अरबाज खान से शादी की लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में आई तकलीफों के कारण वो दोनों अलग हो गये।

संगीता बिजलानी और क्रिकेटर अजहरुद्दीन (Sangeeta Bijlani and cricketer Azharuddin)


सलमान खान से ब्रेकअप के बाद संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी की थी। शादी के कुछ साल सब ठीक रहा, लेकिन फिर दोनों की शादी में परेशानियां बढ़ने लगीं। जिससे परेशान होकर संगीता ने अजहरुद्दीन तलाक ले लिया।

मोनिका बेदी और अबु सलेम (Monica Bedi and Abu Salem)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी ने माफिया डॉन अबु सलेम से शादी की। उन की शादी पर काफी विवाद है। मोनिका हमेशा इस शादी से मना करती दिखाई दी। मोनिका करीबन अबु सलेम के साथ 8 साल रहीं। लेकिन इस शादी से उनको हमेशा दुख ही मिला।