Breaking News

बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में Malaika Arora ने किया ऐसा जबरदस्त डांस

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी दौरान अर्जुन कपूर ने बीती रात की बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें उनकी बहन अंशुला, खुशी कपूर के अलावा गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थी। पार्टी का एक इंसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड की पार्टी में जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस से पार्टी में समा ही बांध दिया।इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड की पार्टी में जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस से पार्टी में समा ही बांध दिया।

बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर थिरकी की मलाइका

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ऑफ व्हाइट गाउन पहने हुए छैया छैया गाने पर डांस कर रही हैं। इस गाउन पर रेड हार्ट बने हुए थे। इसे मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक बूट्स के साथ पर किया था। मलाइका अरोड़ा ने बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने बॉयफ्रेंड की पार्टी में डांस किया। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखी जा सकती थी।

कब बधगे शादी के बंधन में?

आपको बता दें मलाइका और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं 2016 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूला नहीं। अर्जुन कपूर ने अपने 34 वे बर्थडे पर मलाइका के साथ पिक्चर शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि दोनों कब शादी कर रहे हैं अभी तक इसका कुछ पता नहीं है लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं।