Breaking News

फिर बिगड़ी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि उनकी छाती में दर्द हो रही थी इसकारण उनकी तबीयत में गिरावट दर्ज की गई। अभी अस्पताल से विस्तृत वर्णन नहीं मिला है। कुछ दिन पहले भी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हाल ही में गांगुली को सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टी करवानी पड़ी थी। तब उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ था। गांगुली को तब हल्का हार्ट अटैक हुआ था। पूर्व भारतीय कप्तान को 2 जनवरी को अपने घर पर वर्कआउट करते समय यह परेशानी हुई थी।