Breaking News

प्रियंका चौपड़ा ने कैटरीना, दीपिका जैसी एक्ट्रेसेस को दी मात, इस मामले में बनीं नंबर 1

बॉलीवुड के सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। स्टार्स हमेशा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो इंस्टाग्राम बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय है। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इंस्टाग्राम पर करोड़ों में फॉलोअर्स (most followed celebs on instagram) हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर प्रियंका चोपड़ा का नाम आता हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 72.2 मिलियन यानी (7 करोड़ 22 लाख) फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 68.5 मिलियन (6 करोड़ 85 लाख) फॉलोअर्स हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस दूसरी नंबर पर हैं।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 66.8 मिलियन (6 करोड़ 68 लाख) फॉलोअर्स हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 63.4 मिलियन (6 करोड़ 34 लाख) फॉलोअर्स हैं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस पांचवे पायदान पर आती हैं। कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 60.4 मिलियन (6 करोड़ 4 लाख) फॉलोअर्स हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 58.1 मिलियन (5 करोड़ 81 लाख) फॉलोअर्स हैं। वो इस लिस्ट में छठें पायदान पर आते हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस लिस्ट में सातवें पायदान पर आती हैं। आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 57.5 मिलियन (5 करोड़ 75 लाख) फॉलोअर्स हैं।

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के इंस्टाग्राम पर 57.4 मिलियन (5 करोड़ 74 लाख) फॉलोअर्स हैं। वो इस लिस्ट में आठवें नंबर पर आती हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस लिस्ट  में नवमें स्थान पर हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 55.9 मिलियन (5 करोड़ 59 लाख) फॉलोअर्स हैं।

सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड के भाई यानी सलमान खान इस लिस्ट में दसवें पायदान पर आते हैं। सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 48.4 मिलियन (4 करोड़ 84 लाख) फॉलोअर्स हैं।