Breaking News

प्रियंका चोपड़ा का नया लुक देखकर आप रह जाएंगे हैरान, ऋतिक रोशन बोले- क्या बात है!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर किया करती हैं। हाल ही में उन्होंने कैजुअल डेनिम अवतार में एक फोटो फैंस के लिए साझा की है। उनकी इस फोटो पर उनके फैंस और बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी कॉमेंट कर रहे हैं। प्रियंका इस तस्वीर में वाइट टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर ऋतिक रोशन ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘क्या बात है।’ तो वहीं राजकुमार ने लव साइन पोस्ट किया है। फराह खान अली ने कॉमेंट करते हुए उन्हें ‘gorgeous’ लिखा है। अनुषा धांडेकर ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर ब्यूटीफुल लिखा है। उन्होंने डेनिम लुक में अपने इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज साझा की हैं।

प्रियंका की किताब Unfinished भी अगले साल रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस किताब के माध्यम से वह अपनी जिंदगी को लेकर कई अहम राज लोगों के सामने खोल सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘मैं एक छोटे कस्बे की लड़की थी, जिसके बड़े सपने रहे हैं। इसलिए मेरी स्टोरी से रीडर यह समझेंगे कि सपनों को पूरा करने के लिए किस प्रकार कि कोशिशें करने की आवश्यकता होती है। मैं यह रीडर्स पर छोड़ती हूं कि वह किस प्रकार से मेरी स्टोरी से कनेक्ट होते हैं। मगर मुझे विश्वास है कि इससे लोगों को प्रेरणा तो जरूर मिलेगी कि वे सीमाओं को तोड़कर निकलें।

’वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जर्मनी की राजधानी बर्लिन से ‘Matrix 4’ मूवी की शूटिंग कर लौटी हैं। हॉलिवुड की एक और मूवी ‘Text for You’ में भी वह दिखेंगी। प्रियंका ने कहा था कि वह और निक जोनास होली तक 10 से 15 दिनों के लिए भारत आने की योजना बना रहे हैं। निक जोनास ने भारत को लेकर कहा था कि प्रियंका को लेकर जो मेरा प्यार है, वह एक प्रकार से भारत के लिए भी है।