Breaking News

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए फिर खोला चुनावी पिटारा, ‘महिला घोषणा पत्र’ में वादों की बौछार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वादे और बयानबाजियों की बारिश तेज हो गयी है। इस बीच कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फीसदी टिकट और छात्राओं को स्मार्ट फोन, स्कूटी देने का का वादा करने के बाद महिलाओं के लिए अलग से एक ‘महिला घोषणा पत्र’ तैयार किया है। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार की सुबह-सुबह इस घोषणा पत्र का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया हैं जिसमें सिर्फ आपकी बात होगी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, उप्र की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त। छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी, सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी। आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति. 1000 रू प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन और उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

ज्ञात हो कि इससे पहले प्रियंका गांधी गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर बरसीं थीं। प्रियंका गांधी ने कहा बीजेपी का विचार है ‘महंगाई इतनी बढ़ाओ कि जनता त्राहि-त्राहि चिल्लाए’। महंगाई से जनता परेशान हो चुकी है। सत्ता में बीजेपी के आने के बाद लोगों की आय घटी है और महंगाई बढ़ी है। पीएम के खरबपति मित्र एक दिन हजारों करोड़ कमाते हैं। हमारे 70 सालों की मेहनत उन्होंने 7 साल में गवां दी। यूपी में 10 लाख सरकारी नौकरी खाली पड़ी है जो रक्षक हैं वे भक्षक बने हैं। अपराधी और पुलिस काबू में नहीं आ रहे हैं।