Breaking News

प्रियंका का ऐलान लड़की हूं, लड़ सकती हूं, 40 % महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस ने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं। 15 तारीख तक आवेदन लिया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो मैं 50 प्रतिशत टिकट दे देती। उन्हांेने कहा कि यूपी में आरक्षण बढ़ेगा तो देश भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’।

 

उन्होंने कहा कि 40 फीसदी टिकट का फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए यह निर्णय है जिसको जलाकर मारा गया है। यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए है जिसे न्याय नहीं मिला है। लखीमपुर में एक लड़की मिली उसने बोला प्रधानमंत्री बनना चाहती हूं उसके लिए है ये निर्णय। यह निर्णय सोनभद्र में उस महिला के लिए है जिसका नाम किस्मत है, जिसने अपने लोगों के लिए आवाज उठाई। ये यूपी की हर एक महिला के लिए है जो यूपी के आगे बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की महिलायों को भागीदारी देने की बात कही।

 

लखीमपरु के इस पीड़ित को भी प्रस्ताव

प्रियंका ने पत्रवार्ता के दौरान कहा कि लखीमपुर में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के परिवार की महिला अगर चाहेगी तो उसको भी चुनाव का उम्मीदवार बनाया जाएगा। उसे भी टिकट देंगे। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि उत्तर प्रदेश से आप चुनाव लड़ रही हैं? तो उन्होंने कहा कि कहा खुद चुनाव लड़ने पर अभी विचार नहीं किया है।

 

केंद्र और योगी सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश की योगी और केन्द्र की मोदी सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि आज सत्ता के नाम पर ये है कि आप खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज नफरत का बोलबाला है। महिलाएं इसे बदल सकती हैं। राजनीति में आप मुझसे कंधा से कंधा मिलाओ। मैं मीडिया की लड़किया को देखती हूं, जब सीतापुर में मुझे महिला पुलिसकर्मियों ने घेर लिया और मुझे सीतापुर के पीएमसी में ले गए तो ये निर्णय उनके लिए भी है। देश को धर्म की राजनीति से निकलना है और आगे ले जाना है। महिलाओं को खुद ये काम करना पड़ेगा।