Breaking News

प्रयागराज: विवाद के बाद पत्नी चली गई मायके तो पति ने लगा ली फांसी, मौत

यूपी के प्रयागराज जिले के मीरापुर में पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र गुप्ता (40) का दो दिन पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि पत्नी नाराज होकर चार साल की बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद देवेंद्र डिप्रेशन में चला गया था। आखिर में देवेंद्र ने गुरुवार की शाम भोजन के बाद अपने कमरे में सोने गया। सुबह दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।आसपास छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।