Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। योगी आदित्यनाथ का आज 48वां जन्मदिन है। मोदी ने मुख्यमंत्री को बधाई संदेश में कहा,” उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई।

उनके नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में उन्नति के नये सोपान पर पहुंचा है। राज्य के नागरिकों के जीवन में काफी सुधार आया है। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।