Breaking News

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने किया योगासन, मोदी बोले- योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर सेना के जवानों ने योगासन कर दुनिया में योग की ताकत का संदेश दिया। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया योगा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने संसद परिसर में योग का प्रदर्शन किया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किया योगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योगासन में भाग लिया। योगा करते सीएम की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

आईटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया योगा

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय स्काई टीम ने भारी बर्फ के बीच 14,000 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे पर योगा दिवस समारोह में भाग लिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया योग

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योगा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।