Breaking News

पूर्वी उतर प्रदेश के कई हिस्सों में नहीं मिलेगी घने कोहरे व शीतलहर से राहत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

लखनऊ| घने कोहरे वाली सुबह, गलन भरी ठंड के बीच मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी चेतावनी के मुताबिक पूर्वी उतर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा रह सकता है।

पूर्वी उतर प्रदेश के कई हिस्सों में नहीं मिलेगी घने कोहरे व शीतलहर से राहत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहने के अलावा शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है। सोमवार को प्रदेश में फुरसतगंज 3.6, चुर्क 4.1, इटावा 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडे स्थान रहे।पछुआ हवाओं का जोर बढ़ने के चलते राजधानी लखनऊ समेत कई स्थानों का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक बरेली और गोरखपुर में सुबह 5:30 बजे के लगभग बरेली और गोरखपुर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास रही तो बहराइच और तराई के हिस्सों में 50 मीटर के आसपास विजिबिलिटी रही।