Breaking News

पुलिसकर्मी की करतूत: पहले सपना चौधरी के गाने पर किया डांस फिर महिला का रेप, जानिए पूरा मामला

यूपी के मेरठ में एक दारोगा की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने सुनकर आपको भी शर्म आ जाएगी। दारोगा की इस करतूत ने न केवल चौकी बल्कि पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया है। दारोगा ने हैवानियत के चलते एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर जबरिया दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान दारोगा ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। दारोगा की हैवानियत यहीं पर नहीं रुकी। अश्लील वीडियो के जरिए दारोगा महिला से तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा है। महिला ने हिम्मत करके पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने महिला की शिकायत के आधार पर दारोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है।

एक महिला ने दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से की शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले तीन साल से यौन शोषण किया जा रहा है और छह अक्टूबर को हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। एसएसपी ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला और दरोगा के बीच फोन पर हुई चैट व डांस की वीडियो भी सामने आई है। शहर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उनकी सहेली की स्कूटी चोरी हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह सहेली के साथ माधवपुरम चौकी पर पहुंचे थे। उस समय दरोगा अरुण कुमार चौकी पर तैनात था। महिला ने बताया कि चोरी के सिलसिले में दरोगा अक्सर घर आने लगा। बताया कि एक दिन दरोगा घर पर आया और रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी को गन प्वाइंट पर लिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान वीडियो बना ली और इसी को वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करने लगा। महिला ने बताया कि छह अक्टूबर को भी आरोपी दरोगा ने दबाव बनाया और हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। महिला ने एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी से शिकायत की है, जिसके बाद जांच का आदेश दिया है।

दरोगा का वर्दी पहनकर और इसी महिला के साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने पर डांस करते हुए दो साल पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी और प्रकरण में जांच बैठी थी। उस समय भी दरोगा काफी चर्चाओं में रहा था। उस समय दरोगा ने अपने बयान में खुद ही बताया कि महिला परिचित है और दोस्त की बहन है। बताया था कि बर्थडे पार्टी में डांस किया था। एसएसपी कार्यालय पर महिला ने यह भी खुलासा किया कि कुछ समय पूर्व दरोगा ने मेरठ के कुछ पत्रकारों के खिलाफ फर्जी शिकायत कराई थी। धमकी दी थी कि बात नहीं मानी तो रेप की वीडियो वायरल कर दी जाएगी। इसी दबाव में पत्रकारों के खिलाफ शिकायत दी। अब खुलासा हुआ है तो पुराने मामले का राजफाश हो गया है। पुराने मामले में भी जांच की बात महिला ने कही है।

दरोगा और महिला के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीन शॉट सामने आए हैं। दरोगा महिला को गालियां दे रहा है और जातिसूचक शब्द कह रहा है। इस संबंध में भी अधिकारियों को जानकारी दी गई है। दरोगा के सरकारी पिस्टल के साथ फोटो शूट कराने की फोटो भी सामने आए हैं। एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने बताया, महिला की ओर से शिकायत मिली है। इस पर जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।