Breaking News

पुराणों के अनुसार घर में इन खास चीजें को रखने से दरिद्रता होती है दूर

महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर के साथ हुए एक संवाद में घर में कुछ चीजें रखने के बारे में बताया।

इन चीजों को घर में रखने से धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहती। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

– पानी की व्यवस्था हमेशा घर में होनी चाहिए। इसके पीछे पौराणिक काल से ही यह माना जाता रहा है कि पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम है। इसलिए अतिथि सत्कार में सबसे पहले पानी को पूछे जाने की परंपरा है। भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि साम्राज्य में पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

– भगवान श्री कृष्ण ने बताया कि घर में मां सरस्वती की पूजा अवश्य करें। उनकी कृपा से व्यक्ति दरिद्र नहीं रहता। इसलिए घर में मां सरस्वती की प्रतिमा या उनका वाद्ययंत्र वीणा जरूर रखें।