Breaking News

पत्नी के साथ रजरप्पा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे जहीर खान , बांधा मन्नत का धागा

टीम इंडिया (Team india) के पूर्व स्पीड बॉलर जहीर खान(speed bowler Zaheer Khan) ने अपनी पत्नी सागरिका घाटके(Sagarika Ghatke) के साथ रजरप्पा मंदिर के दर्शन के साथ पूजा पाठ किया। जहीर और उनकी पत्नी ने इस दौरान अपनी  मन्नत पूरी होने का धागा भी मां के द्वार पर बांधा। लोगों को जैसे ही पता चला की पास के मंदिर में जहीर खान आए हुए है, वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। जहीर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जहीर की पत्नी है एक्ट्रेस

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की वाइफ बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है। सागरिका घाटके ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन सागरिका को पहचान फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से मिली थी।

सागरिका को इस फिल्म के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था। इतना ही नहीं सागरिका राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी भी रह चुकी हैं और वो हॉकी खेलना बखूबी जानती हैं।

जब जहीर से उनकी शादी हुई तो वो कोल्हपुर के महालक्ष्मी मंदिर मां के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहां पहुंच कर दोनों ने पूजा-अर्चना भी की थी। इस मौके पर सागरिका लाल रंग की साड़ी में जबकि जहीर सफेद कुर्ता पायजामा में दिखाई दिए थे। दोनों ने 23 नवंबर साल 2017 में कोर्ट मैरिज की थी फिर 27 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन दिया था।

शादी के बाद दी थी कॉकटेल पार्टी

रिसेप्शन के अलावा जहीर-सागरिका ने शादी के बाद एक कॉकटेल पार्टी का दी थी, जिसमें उनके खास दोस्त और परिवार के ही लोग थे। उनकी इस पार्टी में सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए थे।  बता दें कि जहीर और सागरिका दोनों अलग- अलग धर्म को दर्शाते है।

एक ओर जहां जहीर मुस्लिम धर्म को दर्शाते हैं, तो वहीं सागरिका हिन्दु धर्म को प्रदर्शित करती है। इसके बावजूद भी दोनों एक दूसरे के धर्म की बहुत इज्जत और सम्मान करते हैं। इस बात की साक्ष्य ऊपर दिखाई गई तस्वीरें हैं।