Breaking News

पंजाब विधानसभा: विजिलेंस कमीशन रीपील बिल पास

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब राज विजिलेंस कमीशन (रद्द) बिल 2022 सदन में पेश किया जिसको सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब राज विजिलेंस कमीशन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट 1988, भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) एक्ट, 2018 के तहत किसी लोकसेवक द्वारा अपराध करने के दोष लगाने वाली शिकायतों की जांच करना या जांच करवाना एवं विजिलेंस ब्यूरो एवं पुलिस विभाग के कामकाज पर निगरानी एवं नियंत्रण रखना है जो भ्रष्टाचार के मामलों से संबंधित हो।

सीएम भगवंत मान द्वारा पेश विजिलेंस कमीशन रीपील बिल 2022 को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। शिअद विधायक सदन से उठकर चले गए। स्पीकर कुलतार सिंह संधवा आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को जमकर बरसे। सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा बार-बार बोलने को लेकर कहा कि वह चेयर को डिक्टेट नहीं कर सकते। सत्ता पक्ष के विधायक देव मान द्वारा प्रताप सिंह बाजवा पर तीखी टिप्पणी का स्पीकर ने नोटिस लिया। कहा कि कोई भी विधायक किसी विधायक की शान में कोई गुस्ताखी नहीं करेगा। वह देव मान की टिप्पणी का नोटिस लेते हैं।