Breaking News

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने की भविष्यवाणी, आईपीएल 2021 की विजेता होगी यह टीम

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। लीग के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मुकाबला पांचवी बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। आईपीएल 2020 का खिताब मुंबई की टीम ने जीता था। मुंबई की टीम तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई दूसरी ऐसी टीम है जिसने आईपीएल के इतिहास में अपने टाइटल को डिफेंड किया है। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने आईपएल 2021 की विजेता और सबसे निचले पायदान पर रहने वाली टीम को लेकर भविष्यवाणी की है। स्टायरिस ने ट्वीट करते हुए आईपीएल 2021 का खिताब का दावेदार मुंबई इंडियंस को बताया। मुंबई इंडियंस को शीर्ष पर रखा है। पूर्व क्रिकेटर ने चेन्नई सुपर किंग्स को सूची में सबसे नीचे आठवें स्थान पर रखा है।

स्कॉट स्टायरिस ने दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे पर पंजाब किंग्स को जगह दी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए स्कॉट स्टायरिस चैथी टीम के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद को चुना है। राजस्थान को छठे नंबर पर रखा है लेकिन स्टायरिस ने कहा कि क्रिस मोरिस की फॉर्म और जोफ्रा आर्चर की अगर जल्द वापसी होती है तो यह टीम ऊपर जा सकती है। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवें नंबर पर रखा है।

स्कॉट स्टायरिस के मुताबिक आरसीबी की टीम इस बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी निराशाजनक था। आईपीएल के इतिहास में टीम पहली बार अंतिम चार में अपनी जगह नहीं बना सकी थी। मुंबई ने आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था।