Breaking News

नवरात्रि में लगाएंगे यह पौधा तो बरसेगी माता रानी की कृपा

नवरात्रि का पवित्र पर्व चल रहा हैं यह त्योहार पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता हैं इस पर्व में देवी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना व पूजा की जाती है मगर इन दिनों में लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि पर्व के दिनों में महिलाओं को क्या करना अच्छा होता हैं, तो आइए जानते हैं।

नवरात्रि के दिनों में अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना अच्छा होता हैं इसे उत्तर दिशा में ग्रीन बोतल में लगाना शुभ माना जाता हैं अगर आप लॉन मेंटेन करती हैं तो आपको ऐसे पौधों को लगाना चाहिए।

जो शुभ फल देते हैं इसके लिए आप पूर्व दिशा में गुड़हल, दक्षिण दिशा में अपराजिता प्लांट, उत्तर पूर्व दिशा में गेंदे के फूल लगाएं। साथ ही माता लक्ष्मी के प्रिय लता अमर बेल भी आप दक्षि ईस्ट दिशा में लगा सकते हैं। आप उत्तर पश्चिमी दिशा में चमेली के पुष्प या रातरानी का पेड़ भी लगा सकते हैं।

अपने घर में फिश पोंड रखना अच्छा होता हैं यह शुभ फल देने वाला होता हैं इससे घर की सारी नकारात्मक शक्ति ​दूर हो जाती हैं कोई भी त्योहार साफ सफाई से संबंधित होती हैं। इसलिए पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई करना चाहिए साथ ही उत्तर दिशा में वॉटर पॉट रखें। आप चाहें तो आर्टिफिशियल या फ्रेश फूल भी रख सकते हैं।

उत्तर पूर्व और मंदिर की अच्छी तरह से साफ सफाई करें और मंदिर में हरे रंग के वस्त्र का प्रयोग करना उचित होता हैं घर की दक्षिण दिशा में लाल चीजों का अधिक प्रयोग करना चाहिए। इससे आपके रिश्ते और सेहत दोनों अच्छी बनी रहती हैं। नवरात्रि के दिनों में रसोई से नॉनवेज हटा देना चाहिए और इनका सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान आपको सात्विक भोजन करना चाहिए। प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए साथ ही बाहर का खाना न खाएं। लौकी, फल,​ दूध का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।