Breaking News

नए साल पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया क्यूट सा वीडियो, बेटी समिशा को देख फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं और वो अपने फैंस के लिए कोई न कोई पोस्ट किया करती हैं। इन दिनों वो अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गईं हुईं हैं। शिल्पा गोवा से सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा ने अपने फैंस को नए साल पर एक प्यारा सा तोहफा दिया है। ये तोहफा है शिल्पा की बेटी समिशा (Samisha Shetty Kundra) की पहली झलक जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। पहली बार शिल्पा ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है।

शिल्पा सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुडी रहती हैं। उन्होंने अपने गोवा ट्रिप की कई फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। अब शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पति राज कुंद्रा और बेटी समिशा दोनों दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं शिल्पा की बेटी समिशा अपने पापा पर काफी गुस्सा हो रही हैं। समिशा को गुस्सा देखकर राज कुंद्रा अपना गाना जारी रखते हैं, जिसके बाद समिशा उनपर और गुस्सा होती हुई दिखाई दे रही है।

https://www.instagram.com/theshilpashetty/?utm_source=ig_embed

शिल्पा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘चिंता कम करो और गाओ ज्यादा, समिशा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पिता राजकुंद्रा से कहा कि आपको गाना गाना बंद कर देना चाहिए। आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।’ शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और साथ यह वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है। साथ ही फैंस कमेंट के माध्यम से समिशा की क्यूटनेस की तारीफें कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म ‘निकम्मा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेठिया अहम किरदार में दिखाई देंगे। साथ ही शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘हंगामा 2’ में भी परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।