Breaking News

देवबंद : गणतंत्र दिवस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मेन बाजार में मिस्टर शेफ कैफे पर ध्वजारोहण किया गया

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद। गणतंत्र  दिवस के पावन पर्व पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मेन बाजार मिस्टर शेफ कैफे निकट चांद ज्वैलर्स पर ध्वजारोहण पर किया गया।  ध्वजारोहण रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज  विपिन त्यागी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल व महामंत्री राजेश सिंघल ने बताया कि गणतंत्र दिवस का अमृत महोत्सव चल रहा है आज ही के दिन हमारा संविधान पारित किया गया था और स्वतंत्र भारत में पहली बार भारतीय संविधान के अनुसार कार्य शुरू किए गए थे। यह आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है जो हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय है।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, पारस परिधान साडी की दुकान के स्वामी शशांक जैन, हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, इंजीनियर मोहम्मद अनवर, सोहन कुच्छल, मोहम्मद फिरोज, प्रवीण अग्रवाल, आयुष गुप्ता, प्रदीप सिंघल, गगन गिरधर, विकास जैन, मोहम्मद शमशाद, अरविंद गुप्ता, बृजेश वर्मा, अश्वनी गर्ग, अंकित जैन, अमित तायल, विकास त्यागी, आलोक खटीक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अभिनव वर्मा, अंशुल गाबा(मिस्टर शेफ) ने सभी का आभार व्यक्त किया।