Breaking News

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से बाहर आने के 6 दिन बाद लगाई फांसी

भोपाल :  राजधानी के रातीबड़ थाना इलाके में ललित मेहरा नामक युवक द्वारा घर में फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने का मामला  सामने आया है। बताया गया है कि मृतक युवक छह दिन पहले ही नाबालिग से रेप के आरोप में जेल से छूटकर बाहर आया था। जॉच के दौरान पुलिस को घटनास्थलस से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने एक युवती और उसके परिजनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाईड नोट के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। रातीबड़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ललित मेहरा ग्राम मालीखेड़ी रातीबड़ का रहने वाला था।

उसका परिवार खेती करता है, वह भी खेती का काम किया करता था। दो साल पहले ललित के खिलाफ खजूरी सड़क थाने में एक नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में किशोरी की बरामदगी के बाद उसके ब्यानो के आधार पर ललित पर अपहरण, पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्जकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। बताया गया है कि मृतक की छह दिन पहले जेल से छूटकर आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद उसे मामले की जॉच के लिये खजूरी सड़क थाने में बुलवाया गया था। वहीं ललित ने शनिवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छानबीन के दौरान उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने उस दुष्कर्म पीडीता के परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है, जिसके कारण वह जेल गया था। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियो का कहना है कि जॉच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।