Breaking News

दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट लगाते हुए दी सख्त चेतावनी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया है। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। तो वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार से ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पारा लुढक गया है। दिल्ली में बारिश के बाद कोहरे की सफेद चादर छा गई है साथ ही बर्फीली हवा से लोगों को बुरा हाल हो रहा है। वहीं, इस ठंड से दिल्लीवालों को अभी राहत नहीं मिलती दिख रही। मौसम विभाग ने बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई है।

दिल्ली और यूपी में गिरा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बारिश के बाद 13 और 14 दिसंबर के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन 15 दिसंबर को राजधानी में कोहरा बढ़ने की संभावना है। ऐसे में 15 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में इन दिनों पारा तेजी से लुढकेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 और 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। तो वहीं, न्यूनतम तापमान भी आने वाले दिनों में 8 से 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश का भी यही हाल है। प्रदेश में हल्की बारिश के बाद घना कोहरा छा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान 15.5 और 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीं, बांदा में 9 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में छाया कोहरा
राजस्थान में भी पिछले 24 घंटे से कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिस वजह से कई इलाकों में कोहरा छा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बांसवाड़ा, कोटा, सीकर, झुंझुनू, गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर में अनेक जगह पर बूंदाबांदी दर्ज की गई।

 

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई है। जिसके बाद पूरा राज्य शीत लहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के कोठी और गोंडला में 30-30 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। तो वहीं, केलोंग में 12 सेंटीमीटर, मनाली में 12 सेंटीमीटर और डलहौजी में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसी तरह उत्तराखंड में भी शनिवार को कई इलाकों में बर्फबारी हुई। तो वहीं, निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। जिससे तापमान तेजी से लुढका है। मौसम विभाग ने कहा कि जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।