Breaking News

दक्षिण-पश्चिम साइबेरिया में खदान दुर्घटना, 64 लोग अस्पताल में भर्ती

साइबेरिया के कुजबास-केमेरोवो प्रांत में स्थित लिस्टवियाजनाया खदान दुर्घटना में घायल हुए 64 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा, “लिस्टवियाजनाया दुर्घटना के 64 पीड़ितों को कुजबास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अधिकारियों के मुताबिक घायलों में से चार की हालत नाजुक है। वहीं 14 को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि 46 मामूली रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी पीड़ितों को सभी तरह की आवश्यक चिकित्सा सुविधा और सहायता मुहैया करा दी गयी है। साथ ही आवश्यकता के मुताबिक लोगों को मनोचिकित्सक भी उपलब्ध कराये गये हैं। इसके अलावा 12 लोगों का घर पर उपचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि केमरोवा प्रांत में स्थित लिस्टवियाजनाया खदान में 25 नवंबर को धुआं फैल गया था। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के समय खदान में 285 लोग थे। इस दौरान 46 खनिक और राहत एवं बचाव दल के पांच सदस्यों सहित 51 लोगों की मौत हुयी थी।