Breaking News

तनाव के बीच भारत ने समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए उठाया ऐसा कदम, उड़े चीन के होश

भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्वी लद्दाख पर दोनों देश की सेना आमने-सामने है लेकिन इस तनाव के माहौल में भारत ने एक ऐसा कदम उठाया है। जिससे चीन की नींदें उड़ गए है। भारत ने तनाव के बीच मालाबार नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को शामिल करने का ऐलान किया है। दरअसल भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को भी नौसेना अभ्यास में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। जिसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई है। मालाबार नौसैनिक अभ्यास इस साल के अंत में बंगाल की खाड़ी में होने वाला है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा अमेरिका और जापान भी शामिल होने वाले है।

क्वाड देशों का नौसेना अभ्यास
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ‘भारत समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के मुद्देनजर ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए मालाबार 2020 में ऑस्ट्रेलिया नौसेना को आमंत्रित किया है। जल्द उनकी भागीदारी देखने को मिलेगी। अभ्यास में भाग लेने वाले देशों की नौसेनाओं के बीच समन्वय मजबूत होगा।’ भारत ने नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को निमंत्रण देखकर दुनिया को साफ संकेत दे दिए है कि वह क्वाड देश की रणनीतिक और सामरिक साझेदारी का नया दौर शुरू करने जा रहा है। अगर ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसेना अभ्यास में शामिल होता है तो ये पहली बार होगा। जब क्वाड के चारों देश की नौसेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी।

चीन की चिंता
पिछले हफ्तें ही क्वाड देशों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को युद्धाभ्यास में शामिल करने का ऐलान किया। जिसके बाद से ही चीन चिंता में पड़ गया है। चीन का मानना है कि मालाबार नौसैनिक अभ्यास के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्रभाव को कम करने की कोशिश हो रही है।

2007 में ऑस्ट्रेलिया बना था हिस्सा
बता दें 2007 में ऑस्ट्रेलिया मालाबार युद्धाभ्यास में शामिल हुआ था। इस दौरान भी चीन ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने खुद को युद्धाभ्यास से अलग कर लिया। लेकिन अब चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया इस युद्धाभ्यास में खुद को शामिल करने के लिए काफी समय से कोशिश कर रहा है।