Breaking News

डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में डाला तौलिया, फिर लगा दिए टांके

देशभर में डॉक्टरों की लापरवाही के अब तक कई मामले सामने आए है लेकिन बिहार के गया में डॉक्टरों से हुई लापरवाही ने सबके होश उड़ा दिए।doctorक्योंकि यहां पर एक डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में तौलिया भूल गया। हैरानी की बात ये है कि डॉक्टर ने तौलिए को पेट में ही छोड़कर टांके लगा दिए। जिससे महिला की जान खतरें में पड़ गई है।

दरअसल मामला गया के खिजरसराय इलाके का है। यहां पर 21 वर्षीय मीरा देवी को प्रसव पीड़ा के चलते निजी क्लीनिक में ले जाया गया था। यहां पर 29 जुलाई को क्लीनिक के डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया।HOSPITALलेकिन ऑपरेशन के बाद महिला की तकलीफ कम होने की जगह बढ़ गई। इतना ही नहीं, ऑपरेशन के बाद महिला को दर्द के साथ पस भी निकलनी शुरू हो गई थी।

वहीं, परिजन महिला को दूसरे क्लीनिक लेकर गए। यहां पर महिला की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। पटना के एक अस्पताल में महिला की परेशानी का कारण जानने के लिए सिटी स्कैन करवाया गया।doctor 4जिसकी रिपोर्ट आई। तो महिला की परेशानी का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में महिला के एक पेट में एक जगह पर कुछ सामान नजर आ रहा था। जिसकी वजह से महिला का दोबारा ऑपरेशान किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से एक तौलिया निकला। इस तौलिया का इस्तेमाल डॉक्टर आमतौर पर ऑपरेशन के दौरान करते है। हालांकि, अब महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।doctor teamवहीं महिला के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।