Breaking News

डी-कंपनी पर NIA का बड़ा एक्शन, मुंबई से दो गुर्गे गिरफ्तार

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने मुंबई से दाऊद गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 59 साल का आरिफ अबुबकर शेख और 51 साल शकील शेख उर्फ छोटा शकील शामिल है। दोनों पर डी कंपनी के लिए फाइनेंस करने का आरोप है।

ये आतंकी गतिविधियों के लिए पैसों का इंतजाम करते थे। पुलिस हिरासत की मांग के लिए संदिग्धों को आज NIA की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।