Breaking News

डरा रहे कोरोना के ये आंकड़े, भारत में 5वीं बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा नए मामले

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। भारत में पांचवीं बार चार लाख से अधिक कोरोना केस आए हैं और यह चौथी बार है जब देश में कोरोना के केस चार लाख से अधिक हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारत में रिकॉर्ड 4133 लोगों की जान चली गई है और इसी दौरान 409,300 नए केस सामने आए हैं। इस प्रकार से भारत में अब तक कुल 2,42,398 लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है। जबकि 2,22,95,911 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो भारत में रोजाना लगभग एक लाख से अधिक एक्टिव मरीजों की बढ़ोतरी देखने का मिल रहा है। बढ़ते मामलों के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में कमी ने चिंता और बढ़ा दी है। भारत में कोरोना से स्वस्थ्य होने की दर गिरकर 81.90 फीसदी पर रह गई। इस दौरान 3,86,207 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। एक अप्रैल को संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 फीसदी थी।

डरा रहे मामले
30 अप्रैल :     4,02,014
5 मई :         4,12,624
6 मई :         4,14,280
7 मई :         4,06,902
8 मई :         4,03,626

80 फीसदी एक्टिव केस केवल 12 राज्यों में
भारत में इस वक्त 37.23 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। जबकि इनमें से 80.68 फीसदी केस केवल 12 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6.28 लाख, कर्नाटक में 5.48 लाख, केरल में 4.17 लाख, उत्तर प्रदेश में 2.45 लाख और राजस्थान में 1.99 लाख एक्टिव केस हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में इसके बाद एक्टिव केस हैं।

इन राज्यों में 70 फीसदी नए केस सामने आए
पिछले 24 घंटे के दौरान भारत के दस राज्यों में 70.77 फीसदी कोरोना वायरस के नए केस सामने आए। इनमें सबसे अधिक 56,578 महाराष्ट्र में, 47,563 कर्नाटक में, 31,971 केरल में, 26,636 उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के केस सामने आए। साथ ही तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में भी संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है।

जांच घटी मगर कोविड के केस नहीं
तारीख       जांच हुई      संक्रमित मिले      जांच/1000 संक्रमित
29 अप्रैल   17,68,190  3.86,773     4571
30 अप्रैल    19,20107  4,02,014     4776
1 मई        19,45,299  3,92,576     4955
2 मई        18,04,954  3,70,090     4877
3 मई        15,04,688  3,55,769     4229
4 मई        16,63,742  3,82,847     4346
5 मई        15,41,229  4,12,624     3735

दुनिया में 7.25 फीसदी मौतें केवल भारत में
अमेरिका : 18.11
ब्राजील : 12.76
भारत : 7.25
मैक्सिको : 6.65
यूके :3.88
इटली : 3.73
रूस : 3.44
फ्रांस : 3.23
जर्मनी : 2.59
स्पेन : 2.40
अन्य : 35.96
(आंकड़े फीसदी में)

इन आंकड़ों से समझिए मई में किस प्रकार कोरोना विकराल होता जा रहा है।
8 मई 2021: 409,300 नए मामले और 4,133 लोगों की जान गई
7 मई 2021: 401,326 नए मामले और 4,194 लोगों की जान गई
6 मई 2021: 414,433 नए मामले और 3,920 लोगों की जान गई
5 मई 2021: 412,618 नए मामले और 3,982 लोगों की जान गई
4 मई 2021: 382,691 नए मामले और 3,786 लोगों की जान गई
3 मई 2021: 355,828 नए मामले और 3,438 लोगों की जान गई
2 मई 2021: 370,059 नए मामले और 3,422 लोगों की जान गई
1 मई 2021: 392,562 नए मामले और 3,688 लोगों की जान गई