Breaking News

जल्दी ही निपटा ले अपना काम, सितंबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

सितंबर में बैंक छुट्टी की बात करें तो इस महीने कोई गजेटेड हॉलीडे नहीं है। स्थानीय अवकाश की बात करें तो आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक पंग-लाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती के उपलक्ष्य में कोच्‍ची, गंगटोक और तिरुवनंतपुरम में दो सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 सितंबर को महालया अमावस्या के उपलक्ष्य में कोलकाता और  अगरतला के बैंकों में अवकाश रहेगा। जबकि कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम में 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। इस के अलावा 12 और 26 सितंबर को क्रमश: दूसरा व चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। जबकि 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार पड़ रहा है। इस दिन साप्ताहिक अवकाश होता है।

अक्टूबर से छुट्टियों की भरमार, देखें लिस्ट

अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है। इसके अलावा इस महीने दूर्गा पूजा, महा स्प्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात / लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कई जगह बैंक बंद रहेंगे। वहीं नवंबर और दिसंबर में भी कई छुट्टियां पड़ रही हैं। आइए जानें सितंबर से लेकर दिसंबर तक जानें कितने दिन बैंकों में रहेगा अवकाश…

तारीख दिन अवकाश विवरण
02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती गजटेड छुट्टी
08 अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
24 अक्टूबर शनिवार महानवमी स्थानीय छुट्टी
25 अक्टूबर रविवार दशहरा गजटेड छुट्टी
30 अक्टूबर शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी
31 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती स्थानीय छुट्टी
04 नवंबर बुधवार करवा चौथ स्थानीय छुट्टी
13 नवंबर शुक्रवार नरक चतुर्दशी स्थानीय छुट्टी
14 नवंबर शनिवार दीपावली गजटेड छुट्टी
15 नवंबर रविवार गोवर्धन पूजा स्थानीय छुट्टी
16 नवंबर सोमवार भाई दूज स्थानीय छुट्टी
20 नवंबर शुक्रवार छठ पूजा स्थानीय छुट्टी
24 नवंबर मंगलवार गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस स्थानीय छुट्टी
30 नवंबर सोमवार गुरु नानक जयंती गजटेड छुट्टी
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस गजटेड छुट्टी