Breaking News

जब मैच के दौरान मैदान में जा पहुंचा दो साल का बच्चा, पकड़ने के लिए मां ने भी लगाई दौड़

इंटरनेट पर इन दिनों एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते है कि ग्राउंड में एक बच्चा मैदान में घुस आता है। इतना ही नहीं बच्चे के पीछे उसकी मां भी भागती हुई नजर आई। जानकारी के अनुसार, यह घटना अमेरिका के ओहियो स्थित एक फुटबॉल मैदान का है, यहां एफसी सिनसिनाटी और औरलैंडो सिटी के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी बीच मैदान में अचानक से एक नन्हा बच्चा मैदान में दौड़ता दिखाई देता है। इसे देखकर सभी लोटपोट हो गए।

बच्चा बहुत तेजी से मैदान के बीचोबीच भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मजेदार बात यह भी है कि बच्चे के पीछे उसकी मां भी भागती हुई दिखाई देने लगी। जितना तेज उसकी मां उसको पकड़ने के लिए भागी, उससे तेज वह बच्चा आगे-आगे भागने लगा। आखिरकार उस बच्चे को उसकी मां ने पकड़ा और मैदान से बाहर लेकर आईं। मैदान के दर्शक दीर्घा में मौजूद तमाम लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते ये मजेदार वीडियो वायरल भी हो गया है।