Breaking News

जब दिल्ली से गोवा जा रही Flight में बैठा यात्री बोला- विमान में हैं आतंकी, मचा हड़कंप

दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने खड़े होकर दावा किया कि इस फ्लाइट में आतंकी हैं। दिल्ली के जामियानगर निवासी जिया उल हक ने दावा किया कि वह दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का अधिकारी है। जिया उल हक के इस दावे के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया।

Panic After Passenger Claims 'Terrorist' Present Onboard Delhi-Goa Flight

बताया जाता है कि यह फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी। यह फ्लाइट गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे गोवा पहुंची। फ्लाइट के गोवा पहुंचने पर जिया उल हक को हिरासत में ले लिया गया। जिया उल हक के परिजनों का दावा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस संबंध में गोवा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जिया उल हक को हिरासत में ले लिया गया है।

गोवा पुलिस के मुताबिक जिया उल हक को हिरासत में ही रखा गया है। गोवा पुलिस जिया उल हक से पूछताछ कर रही है। जिया उल हक को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जिया को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जिया उल हक को उपचार के लिए पणजी के समीप मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार संस्थान में भर्ती कराया गया है।