Breaking News

घर छीनने के डर से महिला ने 10 साल तक मां के शव को freezer में रखा बंद

जापान की एक महिला(Women) ने अपनी ही मां को मार डाला। मां को मारने के बाद महिला ने 10 साल तक उनको छुपा कर रखा। दरअसल, जापान में एक महिला ने अपनी मां को मार दिया उसके बाद उनकी लाश को करीबन 10 साल तक अपने ही अपार्टमेंट(apartment) के फ्रीजर(freezer) में छिपा दिया।

ऐसे हुआ जुर्म का खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि बेटी ने अपने ही मां को मारने जैसा डरावना काम इस वजह से किया क्योंकि उसे डर था कि अगर उसकी मां की मौत की खबर बाहर आएगी तो उसके पास जो घर है वो उससे छीन लिया जाएगा। अपराध के पता चलते ही पुलिस ने 48 साल की युमी योशिनो को टोक्यो से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले पर योशिनो ने कहा कि 10 साल पहले ही उसने अपनी मां के शव को छिपा दिया था क्योंकि उनकी मां जिंदा रहती तो वह उस घर में नही रह सकती थी। उनकी मां उन्हें अपने घर से निकालना चाहती थी और योशिनो घर से बाहर नहीं होना चाहती थी, इस बात को योशिनो ने भी अपने मां से शेयर किया था। एक खबर के अनुसार, महिला की मौत के समय उसकी उम्र 60 साल के आसपास थी। योशिनो की मां को नगर निगम के आवासी परिसर में पट्टे पर घर मिला हुआ था।

फ्रीजर में बंद किया मां का शव

योशिनो ने अपनी मां को मारने के बाद पुराने कमरे से एक फ्रीजर को खोजा और  मां के शव को फ्रीजर में बंद कर दिया। दी गई रिपोर्ट के अनुसार महिला की मृत्यु का समय और कारण को स्पष्ट नहीं किया जा सकता है। योशिनो को बीच जनवरी में अपार्टमेंट छोड़ने पर मजबूर किया गया था। इसी के बाद योशिनो द्वारा छिपाए गए शव को एक क्लीनर ने खोज निकाला।