Breaking News

घटना वाली रात जय वायपेयी का वो सच, पत्नी ने रो-रो कर किया मीडिया के सामने खुलासा

विकास दुबे का करीबी और सहयोगी रहा जय वाजपेयी पर लगातार पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस उसकी संपत्ति सहित इस मामले में उसकी भूमिका की गहन तफ्तीश कर रही है। उधर, पुलिस के निशाने पर जय वाजपेयी की पत्नी स्वेता वाजपेयी ने पहली मर्तबा मीडिया के सामने आकर अपने पति का बचाव किया है। जय की पत्नी स्वेता वाजपेयी ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। घटना वाले दिन तो जय अपने घर पर ही थे, हमारे साथ। पुलिस इस संबंध में सीसीटीवी भी चेक कर चुकी है। बावजूद इसके हमारे पति को फंसाया जा रहा है। जय 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा रहा विकास दुबे का सहयोगी, करीबी और खंजाची रहा है। पुलिस अब उससे इस मामले के संदर्भ में पूछताछ कर रही है। उस पर आरोप है कि इस मामले में विकास दुबे को मदद पहुंचाने का काम किया है। जिसके नतीजतन अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जय की गाड़ी से हुए फरार
पुलिस के मुताबिक, विकास दुबे और उसके गैंग के लोग 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद गाड़ी से फरार हुए थे, जिसके बाद पुलिस को एक गाड़ी मिली थी, जो जय वाजपेयी की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस जय से पूछताछ कर रही है। विकास दुबे के साथ जय के अच्छे और गहरे संबंध होने के चलते पुलिस का शक उस पर लगातार गहराता जा रहा है, जिसके बाद पत्नी स्वेता अपने पति जय के बचाव में सामने आई है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे के संपर्क में आने के बाद जय एकाएक अरबपति बन गया। फिलहाल तो उसके पास इतनी संपत्ति कहां से आई पुलिस उसकी जांच में जुटी हुई है।

इस सदंर्भ में गहन तफ्तीश की दिशा में जय वाजपेयी और विकास दुबे से जुड़े 10 लोगों से संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया है। जिला प्रशासन को पत्र भेजकर एसआईटी ने पूछा है कि इन लोगों की संपत्तियां कहां पर है? इनकी कीमत क्या है? यह किसी से खरीदी गई या फिर कब्जाई गई है? अरबपति जय वाजपेयी के संपत्तियों की जांच आयकर विभाग ने भी की है। अभी तक जय की ब्रह्मनगर में छह मकान, आर्यनगर में एक अपार्टमेंट में आठ फ्लैट और पनकी में एक डयूप्लेक्स कोठी की जांच की जा रही है। जय वायपेयी एक प्रिन्टिग प्रेस में नौकरी करता था, लेकिन विकास दुबे के संपर्क में आने के बाद यह महज कुछ दिनों में करोड़पति बन गया, जो पुलिस और विकास दुबे की जांच कर रही टीम को हजम नहीं हो रही है और वो लगातार जय वाजपेयी से इस संदर्भ में पूछताछ कर रही है।