Breaking News

गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, नाम ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’

उत्तरप्रदेश के कानपुर गोलीकांड का मास्टमाइंड रहा गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित फिल्म जल्द ही छोटे पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, बताया जा रहा है कि इस फिल्म को गोल्डन बर्ड पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है। जिसका नाम ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ है। इसका ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। जो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल फिल्म में विकास दुबे और उसका राइट हैंड रहा अमर दुबे को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है। चूंकि जिस तरीके से विकास दुबे की शह पर अमर दुबे आतंक मचाता था। ठीक उसी तरह इस फिल्म को भी ऐसे ही क्रिएट किया गया है। इस फिल्म में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह हैं, जबकि अमर दुबे का किरदार निभाने वाला समर को लिया गया है। ट्रेलर में उसकी भी एक महत्वपूर्ण उपस्थिति नजर आई है।

बता दें कि अमर को विकास का राइट हैंड समझा जाता था. अमर दुबे पर विकास आंख बंद करके भरोसा करता था. वह निशाना लगाने में भी माहिर था. दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में नजर आता है कि अमर दुबे और विकास दुबे की हत्या होती है न कि वे कथित मुठभेड़ में मरते हैं।

इस फिल्म को आकाश सिंह गहरवार ने निर्देशित किया है. इससे पहले, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा था कि वह गैंगस्टर के जीवन पर एक वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे।

मालूम हो कि 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में शिवली का डॉन कहे जाने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पूरा पुलिस बल गैंगस्टर की तलाश में जुट गया था। चार राज्यों में छानबीन के बाद विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन मंदिर से पकड़ा गया। जिसके बाद 10 जुलाई को STF की टीम द्वारा कानपुर वापस लाया जा रहा था तभी अचानक हुए सड़क हादसे में पुलिस की गाड़ी पटल गई, जिसका फायदा उठाते हुए विकास दुबे भागने की कोशिश करने लगा। यहां तक की उसने पुलिस पर फायरिंग भी की लेकिन जवाबी फायरिंग में विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया।