Saturday , September 21 2024
Breaking News

गिरिराज सिंह ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- इतने सालों तक CM रहे लेकिन…

बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी के नेता लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह तो नीतीश कुमार पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि, “नीतीश कुमार कई वर्षों से मुख्यमंत्री बने हुए हैं, लेकिन आज तक वह अमरलता ही हैं। वे वृक्ष नहीं बन सके हैं।” उन्होंने कहा कि अमरलता हमेशा दूसरे पेड़ों पर ही लद जाता है और उसके पत्तों को ढक देता है और उसे खुद का रंग ही दिखता है।

उन्होंने सीएम के 20 लाख रोजगार के वादे पर भी सवाल खड़े किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार का कॉम्पिटिशन अपने भतीजे से है। सत्ता की चाभी भतीजे के पास है। नीतीश कुमार की शराबबंदी विफल रही है। लोग आजकल जेल से घर पहुंच जा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जल्दी ही 20 लाख रोजगार देने के अपने ऐलान से यूटर्न ले लेंगे।

वहीं इससे पहले गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर बिहार के सीएम का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में गिरिराज सिंह ने लिखा, ‘नीतीश कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान वीडियो बयान में कहा कि 10 लाख नौकरियां कैसे दी जाएंगी और वे कैसे वेतन देने में कामयाब रहेंगे।’बता दें कि बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है। इसके साथ ही विभागों को बंटवारा भी हो गया है। कुल 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में इन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।