Breaking News

क्रिकेट, ग्लैमर और रोमांच का तड़का आईपीएल का जलवा शुरू, पहले मैंच में इन खिलाड़ियों का होगा मुकाबला

क्रिकेट, ग्लैमर और रोमांच का तड़का अब शुरू होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत शुक्रवार से होगी तो रोहित शर्मा अपनी विरासत और प्रदर्शन को बचाने के लिए उतरेंगे। विराट कोहली नई विरासत तैयार करना चाहेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी। दर्शकों के लिए टेलीविजन का सीधा प्रसारण ही सहारा होगा। शुक्रवार का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों में बड़े पिच हिटर की मौजूदगी के कारण भरपूर मनोरंजन के साथ रनो का अम्बार लगेगा।

रोहित शर्मा, क्विंटन डि कॉक सफलता हासिल करने को तैयार होंगे। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम के बल्लेबाज जलवा दिखाएंगे। मुंबई का टॉप ऑर्डर अगर पूरी तरह नाकाम रहता है तो फिर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या विरोधी टीम को पस्त करने उतरेंगे। साथ ही टीम के पास पोलार्ड जैसा तूफानी बल्लेबाज है जो मैदान पर अपने दमदार फील्डिंग के कारण भी टीम के लिए काफी अहम है।
गेंदबाजी का दारोमदार ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के कंधे पर रहेगी।

मुंबई इंडियंस की टीम बहुत ही मजबूत है। अच्छे दिन वे किसी भी विरोधी टीम के लिए बड़े अंतर से हराने में सक्षम है। रोहित के विरोधी और भारतीय टीम के कप्तान कोहली पहली बार आईपीएल खिताब जीतने उतरेंगे लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कॉम्बिनेशन मुंबई जितना ताकतवर नहीं।

टीम ने ग्लेन मैक्सवेल पर भारी भरकम राशि खर्च की है और न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन रातों रात करोड़पति बन गये। भारतीय विकेटों पर उनकी गेंदबाजी की परख अब तक नहीं हुई है। कागजों पर मजबूत दिखाई देने वाली टीम को मैदान पर प्रदर्षन करना होगा।