Breaking News

कोरोना की खतरनाक रफ्तार: 1 दिन में सबसे ज्यादा 2,95,041 नए मामले, सबसे ज्यादा 2,023 मौतें

भारत में कोरोना वायरस की विभीषिका प्रचंड होती जा रही है। मंगलवार को कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश में पहली बार तीन लाख नये मामले आये हैं। बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। मंगलवार को 2,94,115 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले। लगातार पांच दिनों से कोरोना से रिकॉर्ड मरने वालों की दर्ज की जा रही हैं। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से मरने वाले संक्रमितों की संख्या 1,82,570 हो चुकी है। जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है। कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर में लगातार गिरावट आ रही है जो 85 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।

इन आठ राज्यों की हालत खराब
देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें हुईं जो कुल 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले हैं। उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले।

हफ्तेभर में मौत में साढ़े 94 फीसदी इजाफा
तारीख (अप्रैल मीहने में) कोरोना मरीजों की मौत
21 2020
20 1761
19 1620
18 1498
17 1338
16 1184
15 1038

शीर्ष संक्रमण दर वाले पांच राज्य
राज्य संक्रमण दर (प्रतिशत में)
महाराष्ट्र 16.3
गोवा 11.6
नगालैंड 9
केरल 8.8
छत्तीसगढ़ 8.5
भारत 5.8