Breaking News

किसान की खेती पर कोई कब्जा नहीं कर सकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते महीने दीपोत्सव के बाद एक बार फिर रामनगरी अयोध्या रविवार को पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में किसान मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने किसानों को संबोधन से पहले अन्नदाता किसानों का अभिनंदन किया।
उन्‍होंने कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वे किसानों को गुमराह कर रहे है। भ्रामक सूचनाएं दी जा रहीं हैं।

किसान की खेती पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। यह तो आपसी सहमति का मामला। किसान हित को संरक्षित करने का पूरा इंतज़ाम किया गया। मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। इसीलिए आज विपक्षी परेशान है।सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं मोदी जी का अभिनंदन करना चाहूंगा। 2017 के पहले उपज खरीद के लिए केंद्र नहीं लगते थे। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे। किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मोदी जी ने किसानों के लिए संकल्प लिया। किसान के जीवन में खुशहाली आएगी।