Breaking News

कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू -कश्मीर में सुरक्षा बलों के द्वारा आतंकवाद पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसके लिए बड़े पैमाने पर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। कल यानी बुधवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अनंतनाग और कुलगाम जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े छह आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी है।

कश्मीर जोन पुलिस ने कश्मीर के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट कर कहा, “दो अलग-अलग मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में से 4 की पहचान दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में की गई है। अन्य दो आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। यह हमारे लिए बड़ी सफलता है।“