Breaking News

कंगना ने सुनाया बहन रंगोली के एसिड अटैक का दर्द, योग से ऐसे मिली जिन्दगी की रोशनी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangna ) ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की योग की कई प्रेरक कहानी शेयर कर की हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले कंगना ने परिवार की कुछ तस्वीरें को जारी किया है। कंगना ने माता-पिता के बाद भाई अक्षत, भाभी ऋतु की योग की कहानी से सभी को अवगत कराया है। कंगना ने बहन रंगोली चंदेल की योग स्टोरी के माध्यम से लोगों को निराशा से बाहर निकलने का संदेश दिया है।

रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणात्मक
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाली है। एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली पर एसिड फेंका था। रंगोली उस समय 21 साल की थीं। थर्ड डिग्री बर्न था, करीब आधा चेहरा झुलस गया था। रंगोली के एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। रंगोली की दो-तीन साल में करीब 53 सर्जरी हुईं लेकिन वो भी काफी नहीं थीं। उसके स्वास्थ्य में अभी ज्यादा सुधार आना है।

kangna-rangoli

कंगना ने लिखा कि मुझे सबसे ज्यादा चिंता रंगोली के मानसिक स्वास्थ्य की थी। रंगोली ने बोलना छोड़ दिया था…। हां चाहें कुछ भी होता वो एक शब्द नहीं बोलती थीं। रंगोली बस चीजों को देखती रहती थीं। रंगोली एक एयरफोर्स ऑफिसर के साथ इंगेज्ड थीं। आफिसर ने जब एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो कभी लौटकर उसके पास नहीं आया। इतनी बदहवाश जिन्दगी के बाद भी रंगोली की आंख में एक आंसू तक नहीं था और न ही उसने एक शब्द कहा था।

रंगोली को लगा था मानसिक धक्का
कंगना पोस्ट में लिखती हैं कि ‘मुझे डॉक्टर्स ने कहा था कि रंगोली शॉक में है। रंगोली को थैरेपी दी गईं, साइकेट्रिस्ट की मदद ली गई लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। हर मदद कम ही साबित होती थी। रंगोली ने बताया कि उस मैं 19 साल की थी। मैं अपने टीचर सूर्य नारायण के साथ योग करती थी। कंगना ने पोस्ट में लिखा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि ये यह जलने और मनोवैज्ञानिक आघात वाले रोगियों को भी रेटिना ट्रांसप्लांट रिकवरी और खोई हुई दृष्टि पाने में मदद कर सकता है।

कंगना रंगोली से चाहती थी संवाद
कंगना रनौत ने लिखा कि मैं चाहती थी कि वो कैसे भी मुझसे बात करें। कंगना बताती हैं कि मैं उनको अपने साथ हर जगह ले जाने लगी। यहां तक की योग क्लास भी साथ जाने लगे। रंगोली ने मेरे साथ योग करना शुरू किया। मैंने उनमें एक कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखा। रंगोली धीरे-धीरे बदलने लगी। रंगोली की एक आंख की रोशनी भी वापस आने लगी। योग हर सवाल का जवाब है, क्या आपने अब तक उसे मौका किया?