Breaking News

ऐसी लड़कियों से शादी करने वाले लड़कों की चमक जाती है किस्मत, होती हैं बहुत भाग्यशाली

समुद्रशास्त्र में हथेली की रेखाओं, निशानों और शरीर के बनावट से व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में पता लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी कन्या में तमाम तरह के गुण होते हैं जिससे वह स्वयं तो भाग्यशाली होती ही साथ ही उनका विवाह जिस किसी के साथ होता है उनके यहां लक्ष्मी का वास हो जाता है। विवाह योग्य लड़की में कुछ निशान होते हैं जिसे देखकर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि वह कितनी भाग्यशाली है…..

– सीधी और उन्नत नाक को समुद्रशास्त्र में शुभ कहा गया है साथ ही जिस कन्या के होंठ का रंग लाल होता है वह बहुत भाग्यशाली होती है।

– जिस किसी कन्या की गर्दन छोटी और जीभ बड़ी होती है वह कन्या सुख और सौभाग्य से परिपूर्ण होती है। ऐसी कन्या अपनी पति का बहुत ही ख्याल रखती है।

– कन्या का सिर आगे से उठा होना सौभाग्यशाली माना जाता है।

– कन्या के पैर का तलवा चिकना और समतल होना शुभ होता है। वहीं एड़ियां अगर फटी हुई हो तो धन के मामले में शुभ नहीं माना जाता है।

– चौड़े और फूले हुए कान वाली लड़की बहुत भाग्यशाली होती है। धन के मामले में ऐसी लड़कियां बड़ी ही भाग्यशाली होती हैं।

– कन्या की गहरी नाभि होना भाग्यशाली चिन्ह माना गया है। साथ ही लंबे हाथ का होना भी शुभ चिन्ह माना गया है।