Breaking News

ऐश्वर्या राय का बर्थडे लुक हुआ वायरल, जानिए डिजाइनर ड्रेस की कीमत

बॉलीवुड की डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन ने हर साल की तरह इस साल भी 1 नवंबर को परिवार के साथ बेहद खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। दिलकश अदा से फैंस को घायल करने वाली बी-टाउन की सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलीब्रेश की एक तस्वीर साझा की, जो इस समय काफी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट की जिससे साफ हो गया कि वो परिवार के साथ बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं और इसी दौरान उन्होंने अपना लुक भी शेयर किया।

इस तस्वीर में ऐश ने खूबसूरत सा डिजाइनर वन-शोल्डर काफ्तान पहन रखा है, जो उनके फैंस की नजरों में आ गया और उनकी तारीफें भी शुरू हो गई। बर्थडे के लिए ऐश ने मरून कलर के वन-शोल्डर काफ्तान ड्रेस के साथ माथे पर सफेद फूलों का टियारा भी पहना हुआ था। तस्वीर में उनके साथ हब्बी अभिषेक बच्चन मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं और बेटी अराध्या ने भी मॉम के साथ ट्विनिंग करते हुए माथे पर सफेद फूलों का टियारा लगा रखा है।

48वें जन्मदिन पर भी बेहद ग्रेसफुल और ग्लोइंग दिख रही ऐश की इस ड्रेस की कीमत सुन आप चौंक जाएंगे। एक्ट्रेस को वैसे भी उनकी महंगी पसंद के लिए जाना जाता है। ऐसे में उनकी इस ड्रेस की कीमत को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बज्ज क्रिएट हो रखा है। अपने बर्थडे पहनी गई इस स्टाइलिश ड्रेस में एक्ट्रेस वाकई अद्भुत लग रही हैं। ड्रेस की खास बात है इसका एसिमेट्रिकल हेम, जिसके कारण इसे कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। बर्थडे गर्ल की इस कफ्तान मशहूर डिजाइनर जोड़ी नरेश और शिवन द्वारा डिजाइन किया गया है। ड्रेस की कीमत की बात करें तो, ऑफिशियल साइट के मुताबिक एक्ट्रेस की इस काफ्तान ड्रेस की कीमत रु. 39,950 है।

बर्थडे पार्टी की एक झलक साझा करने के बाद ऐश ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें तीन पीढ़ियां एक साथ देखी जा सकती हैं। इनमें उनकी मां वृंदा राय और उनकी बेटी अराध्या बच्चन एक साथ नजर आ रही हैं। वाइफी ऐश के जन्मदिन पर हबी अभिषेक बच्चन ने भी एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था। ऐश्वर्या को आखिरी बार चार साल पहले 2018 में आई फिल्म ‘फन्ने खां’ में देखा गया था। अब वो जल्द ही मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देंगी।