Breaking News

एक हिट देकर फ्लॉप हो गयी ये एक्ट्रेसेस, एक तो थी ऐश्वर्या की कॉपी

बॉलीवुड की चकाचौंद भरी दुनिया हर किसी को आकर्षित करती है | न जाने कितने ही लोग अपने सपनो को लेकर आते है, लेकिन बहुत ही कम लोग अपने इस सपने को पूरा कर पाते है | फ़िल्मी दुनिया में एक ब्रेक के लिए लोग कड़ी मेहनत करते है, कठिनाइयों से गुजरते है | हालाँकि बॉलीवुड में ऐसे भी कई लोग होते है, जिनकी किस्मत अचानक चमकती है और कुछ  ही दिनों में वो चमक गुमनामी की दुनिया में खो जाती है | आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने पहली फिल्म तो हिट दी | लेकिन इसके बाद वे कहीं खो गयी |
प्रीति झिंगियानी
 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति झिंगियानी ने साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत की थी | उन्होंने शाहरुख़ की फिल्म मोहब्बते से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | हालाँकि इससे पहले 1999 में मलयालम, तमिल और तेलुगु में फिल्मे कर चुकी थी | इसके बाद उन्होंने कई फिल्मो में काम किया, लेकिन अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रही | आज वे फिल्मो से दूर है |
 
अंतरा माली
 
 
एक्ट्रेस अंतरा माली ने 1998 में फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ फिल्म से डेब्यू किया था | उनकी फिल्म ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूँ’ से उन्हें पहचान मिली थी | इसके बाद वे कुछ और फिल्मो में नजर आयी, लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा पायी | वे अंतिम बार 2010 में ‘…एंड वन्स अगेन’ में नजर आयी थी |
सोनल चौहान
 
 
सोनल ने इमरान हाश्मी की फिल्म जन्नत से बॉलीवुड डेब्यू किया था | इस फिल्म के बाद उनकी काफी चर्चा हुयी थी | लोग उन्हें अगली टॉप एक्ट्रेस के रूप में देख रहे थे | लेकिन उनकी दूसरी फिल्म फ्लॉप साबित हुयी | इसके बाद बॉलीवुड में उनका करियर ठप हो गया | हलाकि साउथ इंडस्ट्री की फिल्मो में वे अक्सर नजर आती रहती है |
गायत्री जोशी
 
 
गायत्री ने बॉलीवुड की फिल्म स्वदेश से डेब्यू किया था | पहली ही फिल्म शाहरुख़ के साथ होने के बाद भी लोगो ने उन पर ध्यान नहीं दिया | हालाँकि क्रिटिक्स ने फिल्म और उन्हें दोनों को ही सराहा था | लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने अचानक अभिनय से दूरी बना ली |
स्नेहा उल्लाल
 
 
इन्हे ऐश्वर्या राय की कॉपी कहा जाता है | इन्होने सलमान के साथ लकी नो टाइम फॉर लव से डेब्यू किया था | इसके बाद उन्होंने सोहेल खान के साथ आर्यन में काम किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही | हिंदी के साथ कुछ साउथ की फिल्मो में स्नेहा ने काम किया | लेकिन कोई खास पहचान नहीं बना पायी | वे 2015 में बेजुबान इश्क़ में नजर आयी थी |